वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
ट्रक की तलाशी में चावल के बोरी में छिपा कर करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है।
मेदिनीनगर। जिले के विश्रामपुर थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ट्रक में लदे अवैध शराब जब्त किया गया। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि विश्रामपुर थाना के समीप एक ट्रक में अवैध शराब लदा हुआ है। सूचना के आधार पर ट्रक को जब्त किया गया।
ट्रक की तलाशी में चावल के बोरी में छिपा कर करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। ट्रक चालक पप्पू राम को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के गुरुदासपुर से अवैध शराब पलामू के रास्ते बिहार ले जाने की तैयारी थी। लेकिन, ट्रक चालक पप्पू राम रास्ता भटक जाने कारण पांडू चला गया था। वापस लौटने के क्रम में बिश्रामपुर थाना से गरीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाली में ट्रक फंस गया। गिरफ्तार चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला है। अवैध शराब का कारोबारी संदीप कुमार बताया जा रहा है, जिसके माध्यम से शराब बिहार भेजा जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।